Culture of Gaya

प्राचीन काल में यहाँ की सांस्कृतिक गतिविधियाँ पूजा, अनुष्ठान, भजन, कीत्र्तन आदि धार्मिक कार्यों के लिए की जाती थी। तब के समय में कुछ संभ्रांत घरानों में इसकी उपयोगिता वैवाहिक जैसे शुभ कार्यों में भी होती थी। प्राचीन काल में ऐसी मान्यता थी कि शास्त्रीय संगीत की निश्चल-निष्काम साधना भगवान से सीधा तादात्म्य बनाती है। वहीं दूसरी यह भी मान्यता थी कि संगीत साधना नगर की सुरक्षा में सहायक होता है। पौराणिक ग्रंथों में ऐसी चर्चा है कि गया जी का इतिहास आदिकाल से धर्ममय रहा है। इसका उदाहरण आज भी शहर के चप्पे-चप्पे में बने धर्मस्थल स्पष्ट तौर से प्रमाणित कर रहा है।